See Recipe In English
ब्रेड पिज़्ज़ा रेसिपी बनाने की विधि (Bread Pizza Recipe In Hindi)- आज के बच्चों को सिर्फ फ़ास्ट फ़ूड ही पसंद है और यह ब्रेड पिज़्ज़ा (PIZZA) उन्हें ज़रूर पसंद आयगी| मैंने यह ब्रेड पिज़्ज़ा रेसिपी पूरी हिंदी में ही लिखी है ताकि आपको पढने और बनाने में आसानी हो, हालाँकि यह ब्रेड रेसिपी बहुत ही आसान है लेकिन फिर भी यह बहुत स्वादिष्ट है और आप इसे ज़रूर पसंद करेंगे|
यह रेसिपी मुझे बहुत पसंद है और मैं इसे रोजाना घर में बनाती हूं| आप इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं|
मेरे और भी कई रेसिपीज है जो आप देख सकते है:
ब्रेड पिज़्ज़ा
Ingredients
सामग्री:
- 4 स्लाइसें सफेद ब्रेड
- आधा कप शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
- 1 टमाटर छोटे पतले कटा हुआ
- 1 मध्यम आकार प्याज बारीक कटा हुआ
- आधा कप मीठा मकई उबला हुआ
- ¼ छोटा चम्मच काली मिर्च या आवश्यक अनुसार
- नमक स्वाद अनुसार
- ½ चम्मच लाल मिर्च फलैक्स
- 1 चम्मच ऑरेगैनो oregano
- पिज़्ज़ा पास्ता सॉस
- मक्खन
- 1 चम्मच जैतून का तेल
- मोत्ज़ारेला पनीर आवश्यक
Instructions
ब्रेड पिज़्ज़ा कैसे बनाते है:
- ऑलिव ऑयल को एक पेन पर गरम कीजिए और सभी वेजिटेबल्स को कुछ देर तक मध्यम आंच में पकाए |
- वेजिटेबल्स को ज्यादा फ्राई मत कीजिए, उन्हें थोड़ा कुरकुरे रहने दे| आप चाहे तो सब्जियों को फ्रेश इस्तिमाल कर सकते है |
- नॉन स्टिक पैन को कुछ देर तक मध्यमा आंच पर बटर से ग्रीस कर के गर्म होने दे|
- जब पैन थोड़ा गर्म हो जाए तो उस पर ब्रेड के स्लाइसेस रख दें और ब्रेड को एक तरफ से सेंक लीजिए |
- जब ब्रेड एक तरफ से सिक जाए तो उसे पैन में से निकाल लीजिए
- अब उस पर पिज्जा पास्ता सॉस ठीक से लगा लीजिए|
- अब आपने जो मिश्रण बनाया है सब्जियों को ब्रेड के ऊपर लगा दीजिए|
- अब उसपे थोड़ा नमक, मोजरेला चीज, ऑरेगैनो दाल दीजिए और आप चाहे तो इटालियन सीजनिंग भी डाल सकते हैं|
- इसी तरह से बाकी स्लाइसेस भी बना लीजिए |
- नॉन स्टिक पैन को कुछ देर तक मध्यमा आंच पर बटर से ग्रीस कर के गर्म होने दे और उस पर ब्रेड रख दीजिए और पैन को ढक दीजिए|
- जब तक चीस पिघल न जाए और ब्रेड क्रिस्पी न हो जाए उसे सिकने दीजिए| २-३ मिनट में ब्रेड तैयार हो जाएंगी|
- अब ब्रेड पिज़्ज़ा को निकालकर सर्व कर सकते है|
- त्रिकोण में काटें और गर्म परोसे।
See Recipe Video
Notes
Nutrition

arti maurya
bahut badhiya bread ki recipe aapne bataya hai. thank you so much..