ब्रेड बिस्किट केक बनाने की विधि | Bread Biscuit Cake in hindi

See Recipe In English

ब्रेड बिस्किट केक- यह सभी केक प्रेमियों के लिए एक बहुत ही दिलचस्प रेसिपी है, क्योंकि इसे साधारण ब्रेड के साथ बनाया है। बाजार से बहुत सारी सामग्री लेने की कोइ आवश्यकता नहीं है! इसे आसानी से अपने आस-पास या अपने घर में रखे सामान से बना सकते है। आप इस केक को 10-15 मिनट के अन्दर तैयार कर पायेंगे और इस रेसिपी को रेफ्रिजरेटर में रख सकते हैं।

और भी केक की रेसिपी आप देख सकते हैं:

इस केक की बनावट चिकनी और मलाईदार है, स्वाद पूरी तरह से चॉकलेटी है। इस केक को बनाने का सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इसे बनाने के लिए माइक्रोवेव या ओवन की आवश्यकता नहीं है। इस केक को तैयार करने के लिए आपको केवल 6-8 सामग्री की जरूरत है। इस केक को घर पर बिना ओवन और प्रेशर कुकर के बनाइये और आपके बच्चे इसे जरूर पसंद करेंगे!

और केक रेसिपी के लिए आप इसे भी देख सकते है:

 

Print

ब्रेड बिस्किट केक बनाने की विधि | Bread Biscuit Cake in Hindi | Desserts Recipe

यह केक बजट के अंदर है इसे हम 20रु में बनायेंगे और इसे बनाने में कम समय लगता है। यह केक बिना ओवन और प्रेशर कुकर के बनाया गया है। यह नो-फ्लेम ब्रेड बिस्किट केक है। आप इस रेसिपी को बनाये और अपना अनुभव हमे बताये |
Course Baked, Buiscuit Cake, chocolate cake, Desserts
Cuisine American
Keyword biscuit, cake, Chocolate, dessertsrecipes
Prep Time 5 minutes
Cook Time 15 minutes
Servings 4 People
Calories 241kcal
Author Reshu Drolia

Ingredients

  • 4 स्लाइस ब्राउन ब्रेड या वाइट ब्रेड
  • 200 ग्राम चॉकलेट बिस्किट
  • 2 बड़े चम्मच चीनी
  • 1/3 कप दूध या आवश्यकतानुसार
  • डेयरी मिल्क चॉकलेट कसा हुआ

सजावट के लिए:

  • चोको चिप्स
  • जेम्स आवश्यकतानुसार
  • शुगर सिरप के लिए:
  • 2 चम्मच चीनी
  • 1 कप पानी

Instructions

  • ब्रेड स्लाइस को कुकी कटर या किसी धारदार कटोरी से गोल आकार में काटें। बचे हुए ब्रेड को फेके ना इसको ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के लिए उपयोग कर सकते है। राउंड ब्रेड को साइड रखे।

चीनी की चाशनी बनाने के लिए:

  • पानी और चीनी को उबालें और ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

बिस्किट आइसिंग बनाने के लिए:

  • बिस्किट को छोटे टुकड़ों में तोड़ें, इसे जार में डालें और चीनी डाल कर बारीक़ पाउडर बनने तक पीस लें।
  • एक कटोरे में बिस्किट पाउडर को डाले और दूध डाल कर गाढ़ा पेस्ट बनाले।
  • बिस्किट आइसिंग तैयार है।
  • डेयरी मिल्क चॉकलेट को ग्रेट कर के अलग रख लें।

ब्रेड बिस्किट केक बनाने के लिए:

  • एक राउंड ब्रेड लें, सुगर सिरप के साथ भिगो ले। और बेस पर कुछ बिस्किट आइसिंग लगा दे ताकि ब्रेड स्टिक हो जाए और आइसिंग करना आसान हो जाए।
  • 2-3 बड़े चम्मच बिस्किट आइसिंग को धीरे से और समान रूप से चारों ओर ब्रेड के ऊपर फैलाएं।
  • कुछ कसा हुआ चॉकलेट डाले।
  • अब चॉकलेट लगी ब्रेड के ऊपर दूसरा राउंड ब्रेड रखें, और चाशनी के साथ ब्रेड को भिगा ले, फिर बिस्किट आइसिंग फैला ले, इस पर भी उसी प्रकार से कसा हुआ चॉकलेट डाले।
  • बाकि ब्रेड स्लाइस को भी इसी तरह से सेट कर ले|
  • अब ब्रेड की आखिरी लेयर रखें और बिस्किट आइसिंग के साथ पूरे केक (साइड और टॉप) को कवर कर ले।
  • एक नरम स्क्रेपर या कठोर प्लास्टिक पेपर के साथ स्मूथ करें या आप इस स्टेप को स्किप भी कर सकते है।

सजावट के लिए:

  • ब्रेड बिस्किट केक के ऊपर और किनारे पर कसा हुआ चॉकलेट डाले।
  • रंगीन जेम्स और चोको चिप्स से सजाएँ। आप अपनी इच्छानुसार केक सजा सकते है।
  • स्लाइस में काटें और परोसें।
  • ब्रेड बिस्किट केक तैयार है|

Video

Nutrition

Serving: 1g | Calories: 241kcal | Carbohydrates: 37g | Protein: 3g | Fat: 10g | Saturated Fat: 3g | Cholesterol: 1mg | Sodium: 235mg | Potassium: 108mg | Fiber: 1g | Sugar: 22g | Calcium: 11mg | Iron: 4mg

EQUIPMENT USED:

Prestige Induction

See Recipe In English