ब्रेड बिस्किट केक बनाने की विधि | Bread Biscuit Cake in Hindi | Desserts Recipe
Reshu Drolia
यह केक बजट के अंदर है इसे हम 20रु में बनायेंगे और इसे बनाने में कम समय लगता है। यह केक बिना ओवन और प्रेशर कुकर के बनाया गया है। यह नो-फ्लेम ब्रेड बिस्किट केक है। आप इस रेसिपी को बनाये और अपना अनुभव हमे बताये |
ब्रेड स्लाइस को कुकी कटर या किसी धारदार कटोरी से गोल आकार में काटें। बचे हुए ब्रेड को फेके ना इसको ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के लिए उपयोग कर सकते है। राउंड ब्रेड को साइड रखे।
चीनी की चाशनी बनाने के लिए:
पानी और चीनी को उबालें और ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
बिस्किट आइसिंग बनाने के लिए:
बिस्किट को छोटे टुकड़ों में तोड़ें, इसे जार में डालें और चीनी डाल कर बारीक़ पाउडर बनने तक पीस लें।
एक कटोरे में बिस्किट पाउडर को डाले और दूध डाल कर गाढ़ा पेस्ट बनाले।
बिस्किट आइसिंग तैयार है।
डेयरी मिल्क चॉकलेट को ग्रेट कर के अलग रख लें।
ब्रेड बिस्किट केक बनाने के लिए:
एक राउंड ब्रेड लें, सुगर सिरप के साथ भिगो ले। और बेस पर कुछ बिस्किट आइसिंग लगा दे ताकि ब्रेड स्टिक हो जाए और आइसिंग करना आसान हो जाए।
2-3 बड़े चम्मच बिस्किट आइसिंग को धीरे से और समान रूप से चारों ओर ब्रेड के ऊपर फैलाएं।
कुछ कसा हुआ चॉकलेट डाले।
अब चॉकलेट लगी ब्रेड के ऊपर दूसरा राउंड ब्रेड रखें, और चाशनी के साथ ब्रेड को भिगा ले, फिर बिस्किट आइसिंग फैला ले, इस पर भी उसी प्रकार से कसा हुआ चॉकलेट डाले।
बाकि ब्रेड स्लाइस को भी इसी तरह से सेट कर ले|
अब ब्रेड की आखिरी लेयर रखें और बिस्किट आइसिंग के साथ पूरे केक (साइड और टॉप) को कवर कर ले।
एक नरम स्क्रेपर या कठोर प्लास्टिक पेपर के साथ स्मूथ करें या आप इस स्टेप को स्किप भी कर सकते है।
सजावट के लिए:
ब्रेड बिस्किट केक के ऊपर और किनारे पर कसा हुआ चॉकलेट डाले।
रंगीन जेम्स और चोको चिप्स से सजाएँ। आप अपनी इच्छानुसार केक सजा सकते है।