वेज टमाटर आमलेट बनाने की विधि हिंदी में | Veg Tomato Omelette In Hindi

See Recipe In English

Jump to Recipe
Total Time: 20 minutes

वेज टोमैटो ऑमलेट – आज मैं आपको दिखाने जा रही हूं कि टोमैटो ऑमलेट जो की बिना अंडे के इस्तेमाल के कैसे तैयार किया जाता है। यह एक पूर्ण शाकाहारी नुस्खा है | जो लोग शाकाहारी भोजन खाना पसंद करते हैं उन्हें ये नुस्खा बहुत ही पसंद आयेगा | इस ऑमलेट को आप सुबह के या शाम के नाश्ते के लिए बना सकते हैं। इस वेज ऑमलेट को तैयार करने के लिए मैंने बेसन का उपयोग किया हैं। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी है जिसे आप अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं। यह बहुत जल्दी बन जाता है | जो लोग अभी खाना बनाना सीख रहे हैं वो भी इसे बना सकते हैं, क्योंकी ये बहुत ही आसान हैं | इस रेसिपी को आप अपने बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं | इस रेसिपी को आप बनाये और अपना अनुभव हमें बताये |

आप मेरे दूसरी रेसिपीज देख सकते है :

और भी रेसिपी आप देख सकते हैं:

Print

वेज टमाटर आमलेट बनाने की विधि हिंदी में | Veg Tomato Omelette In Hindi

वेज टोमैटो ऑमलेट - आज मैं आपको दिखाने जा रही हूं कि टोमैटो ऑमलेट जो की बिना अंडे के इस्तेमाल के कैसे तैयार किया जाता है। यह एक पूर्ण शाकाहारी नुस्खा है | जो लोग शाकाहारी भोजन खाना पसंद करते हैं उन्हें ये नुस्खा बहुत ही पसंद आयेगा | इस ऑमलेट को आप सुबह के या शाम के नाश्ते के लिए बना सकते हैं।
Course Breakfast, Evening Snacks
Cuisine Indian Recipe
Keyword breakfast, evening snacks recipes, veg omlete
Language hindi
Prep Time 5 minutes
Cook Time 15 minutes
Total Time 20 minutes
Servings 4 People
Calories 3kcal
Author Reshu Drolia

Ingredients

सामग्री

  • 1 कप बेसन
  • प्याज बारीक कटा हुआ
  • नमक स्वादअनुसार
  • धनिया ताजा कटा हुआ
  • 1 चम्मच तेल
  • 1 टुकड़ा हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 मध्यम आकार टमाटर के बारीक कटा हुआ

Instructions

अनुदेश

  • एक मिक्सिंग बाउल में बेसन और पानी डाल कर घोल बनाने के लिए अच्छे से मिला ले ।
  • घोल में कोई गांठ ना हो इसलिए इसे अच्छे तरह से मिला ले।
  • अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, नमक, कटा हरा धनिया, तेल डालकर फिर से अच्छे से मिला ले।
  • घोल को पतला बनाने के लिए आवश्यकतानुसार पानी डाल ले।
  • टोमैटो ऑमलेट बनाने के लिए नॉन-स्टिक पैन को गरम कर ले और पैन को तेल से चिकना कर ले।
  • जब पैन थोड़ा गर्म हो जाए तब इस में घोल डाल दे और पैन को घुमाकर समान रूप से फैला दे।
  • ऊपर से कुछ कटे हुए टमाटर डाल दे क्योंकि हम टमाटर का ऑमलेट बना रहे हैं।
  • ऑमलेट के ऊपर और किनारों पर थोड़ा तेल डाल दे और नीचे से कुछ मिनटों के लिए ऑमलेट को पकने दें।
  • ऑमलेट को पलट कर फिर से मध्यम आंच पर कुछ मिनटों के लिए सेक ले।
  • जब टोमैटो ऑमलेट दोनों तरफ से पक जाए तो इसे पैन से निकाल लें, चाट मसाला डाल कर स्लाइस में काट लें।
  • टोमैटो ऑमलेट परोसने के लिए तैयार है।

Video

Nutrition

Serving: 1g | Calories: 3kcal | Carbohydrates: 1g | Protein: 1g | Fat: 1g | Saturated Fat: 1g | Sodium: 1mg | Sugar: 1g


[sc name=”End Action”]

See Recipe In English