यदि आपके पास पिज्जा सॉस है तो आप आसानी से इस सॉस के साथ इस पिज्जा की सेवा कर सकते हैं। यह रोटी पिज्जा नुस्खा बहुत सरल है और आप इसे काफी कम समय में बना सकते हैं।
ऑलिव ऑयल को एक पेन पर गरम कीजिए और सभी वेजिटेबल्स को कुछ देर तक मध्यम आंच में पकाए |
वेजिटेबल्स को ज्यादा फ्राई मत कीजिए, उन्हें थोड़ा कुरकुरे रहने दे| आप चाहे तो सब्जियों को फ्रेश इस्तिमाल कर सकते है |
नॉन स्टिक पैन को कुछ देर तक मध्यमा आंच पर बटर से ग्रीस कर के गर्म होने दे|
जब पैन थोड़ा गर्म हो जाए तो उस पर ब्रेड के स्लाइसेस रख दें और ब्रेड को एक तरफ से सेंक लीजिए |
जब ब्रेड एक तरफ से सिक जाए तो उसे पैन में से निकाल लीजिए
अब उस पर पिज्जा पास्ता सॉस ठीक से लगा लीजिए|
अब आपने जो मिश्रण बनाया है सब्जियों को ब्रेड के ऊपर लगा दीजिए|
अब उसपे थोड़ा नमक, मोजरेला चीज, ऑरेगैनो दाल दीजिए और आप चाहे तो इटालियन सीजनिंग भी डाल सकते हैं|
इसी तरह से बाकी स्लाइसेस भी बना लीजिए |
नॉन स्टिक पैन को कुछ देर तक मध्यमा आंच पर बटर से ग्रीस कर के गर्म होने दे और उस पर ब्रेड रख दीजिए और पैन को ढक दीजिए|
जब तक चीस पिघल न जाए और ब्रेड क्रिस्पी न हो जाए उसे सिकने दीजिए| २-३ मिनट में ब्रेड तैयार हो जाएंगी|
अब ब्रेड पिज़्ज़ा को निकालकर सर्व कर सकते है|
त्रिकोण में काटें और गर्म परोसे।
Video
Notes
ध्यान दे: यदि आप इसे ओवन में बनाना चाहते हैं तो पनीर पिघलने शुरू होने तक 180 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में भूनें। आप मशरूम, जैतून, पनीर या किसी अन्य सब्जियों का प्रयोग कर सकते हैं, जैसा कि आप ब्रेड पिज्जा को टॉपिंग के लिए पसंद करे ।