कटोरी ढोकला बिना दही के बनाने की विधि | Katori Dhokla Without Dahi

See Recipe In English

Jump to Recipe
Total Time: 40 minutes

कटोरी ढोकला बिना दही- ढोकला गुजरात का प्रसिध्द व्यंजन है और यह गुजरात के हर घर में नाश्ते के रूप में तैयार किया जाता है। इसे इमली की चटनी या पुदीने की चटनी के साथ परोसा जाता है। यह एक बहुत ही नरम और स्पंजी रेसिपी है और इसे दही और ईनो के बिना तैयार किया गया है। इसे वास्तव में सब बहुत पसंद करेंगे|

आपके लिए और ढोकला रेसिपी:

इस ढोकला रेसिपी को आप बहुत आसानी से घर पर बना सकते है। इस रेसिपी को बनाने के लिए सिर्फ 20 मिनट लगेंगे और इस विधि से ढोकला बहुत ही मुलायम और स्पंजी बनता है| इसके लिए आपको घोल को 8 से 12 घंटे के लिए रखने की जरूरत नहीं होगी| इंस्टेंट मुलायम ढोकला बनाने के लिए इसमें बेसन के साथ सोडा और बेकिंग पाउडर का उपयोग किया। चिकना घोल बनाने के लिए इसे ठीक से मिला लें और घर पर आसानी से पारंपरिक ढोकला को बनाने के लिए रेसिपी का हार स्टेप का अनुसरन करे और अपना अनुभव हमे बताएं | यह शाम के नाश्ते के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प भी है।

ढोकला एक लोकप्रिय गुजराती व्यंजन है। यह ढोकला रेसिपी बहुत आसान है और इसे दही और ईनो के बिना भी बनाया जा सकता है |

अधिक ढोकला रेसिपी के लिए:

Print

कटोरी ढोकला बिना दही के बनाने की विधि | Katori Dhokla Without Dahi in Hindi

कटोरी ढोकला बिना दही- ढोकला गुजरात का प्रसिध्द व्यंजन है और यह गुजरात के हर घर में नाश्ते के रूप में तैयार किया जाता है। इसे इमली की चटनी या पुदीने की चटनी के साथ परोसा जाता है। यह एक बहुत ही नरम और स्पंजी रेसिपी है और इसे दही और ईनो के बिना तैयार किया गया है।
Course Breakfast, Evening Snacks Recipe
Cuisine Gujrati
Keyword breakfast, Dhokla, evening snacks recipe
Language hindi
Prep Time 10 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 40 minutes
Servings 4 People
Calories 11kcal
Author Reshu Drolia

Ingredients

  • 1 कप बेसन
  • 2 बड़ा चम्मच सूजी
  • 1/2 चम्मच पीला रंग
  • 1/2 टीस्पून बेकिंग पाउडर
  • १/२ टी स्पून सोडा
  • १/२ टी स्पून नमक
  • 1 चम्मच तेल
  • पानी आवश्यकतानुसार

तड़के के लिए:

  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 बड़ा चम्मच सरसों के बीज
  • कुछ करी पत्ते
  • 2 टुकड़े हरी मिर्च लम्बाई में काट लें
  • 2 बड़ा चम्मच चीनी या आवश्यकतानुसार
  • धनिया पत्ती कटी हुई
  • 1/3 कप पानी

गार्निशिंग के लिए:

  • ताजा नारियल कसा हुआ

Instructions

  • एक बड़ा पैन लें और उसमें 1 1/2 गिलास पानी डालें।
  • पैन के ऊपर स्टीमर रखें, ढक्कन को कवर करें और मध्यम-धीमी आंच पर 4-5 मिनट के लिए पानी को उबलने दें। इस बीच, ढोकला बैटर तैयार करें।
  • एक मिक्सिंग बाउल में बेसन, सूजी, नमक, पीला रंग डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएँ।
  • धीरे-धीरे पानी डालें और थोड़ा पतला घोल बनाएं। सुनिश्चित करें कि बैटर में कोई गांठ नहीं होनी चाहिए इसलिए धीरे-धीरे पानी डाले। बैटर को हलके हाथो से गोलाकार गति में फेंट लें जिसे बैटर में हवा का जाल बन जाए ताकि ढोकला नरम और फुला बनें।
  • तेल डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अंत में बेकिंग पाउडर, सोडा डालें और इसे एक गोलाकार गति में हल्के से मिलाएं। आप पाएंगे कि बैटर पहले की तुलना में फुला हुआ और थोड़ा गाढ़ा हो गया है। बैटर को अलग रख दें।
  • 4 छोटे आकार के कटोरी लें और इसे तेल से चिकना करें।
  • प्रत्येक कटोरी में तैयार बैटर के लगभग 4-5 बड़े चम्मच डालें। बहुत ज्यादा न भरें क्योंकि स्टीम करते समय बैटर ऊपर उठ जाएगा।
  • अब स्टीमर पर बैटर से भरी हुई कटोरियाँ रखें, ढक्कन को ढँक दें और मध्यम-तेज़ आँच पर 8-10 मिनट तक भाप दें। इस बीच, आइए तड़का तैयार करें।
  • कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये।
  • सरसों डालें और बीज को फूटने दें।
  • हरी मिर्च, धनिया पत्ती, करी पत्ता, पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
  • चीनी डालें और चीनी पिघलने तक पकाएं।
  • एक बार जब पानी उबलने लगे,चीनी पिघल जाए तो तड़के को एक तरफ रख दें।
  • 10 मिनट के बाद, ढक्कन को खोल दिया और आप देखेंगे कि ढोकला काफी फुल गया है और बहुत स्पंजी बना है।
  • कटोरी को पैन से बाहर निकालें और इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने दें।
  • 2-3 मिनट के बाद, किनारों को छुरी के मदद से चारो साइड खुरुच ले और कटोरी को उल्टा कर दें और आप देखेंगे कि ढोकला आसानी से बाहर आ जाएगा।
  • तैयार ढोकला को एक सर्विंग ट्रे में रखें और सारे ढोकले इसी तरह निकाल लें।
  • शीर्ष पर तैयार तड़का और कुछ कसा हुआ नारियल छिड़कें।
  • कटोरी ढोकला परोसने के लिए तैयार है।

Video

Nutrition

Serving: 1g | Calories: 11kcal | Carbohydrates: 1g | Protein: 1g | Fat: 1g | Saturated Fat: 1g | Sodium: 2mg | Potassium: 13mg | Sugar: 1g | Calcium: 5mg

See Recipe In English