See Recipe In English
एगलेस गेहूँ और गुड़ का केक- यह एक बहुत ही अलग तरीके का केक रेसिपी है जो सेहतमंद और स्वादिष्ट है। इसे बिना अंडे और चीनी के बनाया गया है। इस रेसिपी के द्वारा आप २० मिनट में यह सॉफ्ट और स्पंजी केक बना सकते है। इस केक को घर पर बनाने के लिए आपको बहुत ही कम सामग्री की जरूरत होती है।
मैंने कई अन्य केक व्यंजनों को प्रेशर कुकर में भी बनाया है:
आप इस केक को नाश्ते में भी परोस सकते हैं और यह चाय के समय के नाश्ते के लिए भी बहुत अच्छा विकल्प है। आपके बच्चों को यह गुड़ केक बहुत पसंद आएगा।
अधिक केक व्यंजनों के लिए आप इसे भी देख सकते हैं:
एगलेस होल व्हीट गुड़ केक बनाने की विधि | Eggless Whole Wheat Jaggery Cake in hindi
एगलेस गेहूँ और गुड़ का केक- यह एक बहुत ही अलग तरीके का केक रेसिपी है जो सेहतमंद और स्वादिष्ट है। इसे बिना अंडे और चीनी के बनाया गया है। इस रेसिपी के द्वारा आप २० मिनट में यह सॉफ्ट और स्पंजी केक बना सकते है। इस केक को घर पर बनाने के लिए आपको बहुत ही कम सामग्री की जरूरत होती है।
Print
Pin
Rate
Servings: 4 People
Calories: 210kcal
Ingredients
- 125 ग्राम गेहूं का आटा
- 100 ग्राम गुड़ कसा हुआ
- 3 बड़े चम्मच दही
- 3 चम्मच जैतून का तेल
- 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
- सूखे मेवे कटे हुए
Instructions
- एक कटोरे में गुड़ और दही डाल कर अच्छे से फेंट लें जब तक गुड़ घुल न जाए।
- इसे अच्छे से घोल ले जिसमे कोई गांठ ना हो।
- अब गुड़ और दही के मिश्रण में गेहूं का आटा, जैतून का तेल, बेकिंग सोडा डाल कर इसे अच्छे से फेंट ले |ध्यान रहे घोल में कोई भी गांठ ना रहें। अगर घोल अधिक गाढ़ा लगे तो आवश्यकतानुसार पानी डाल कर थोड़ा पतला घोल बना लें।
- अब इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और इसे भी अच्छे से मिला लीजिये।
- चौकोर आकार के केक बर्तन में तेल लगा के चिकना कर ले।
- चिकना किया हुआ टिन के अंदर बैटर डालें और चारों ओर समान रूप से फैलाले।
- केक के ऊपर कुछ कटे हुये मेवे डालें और पहले से गरम ओवन में केक को 35-40 मिनट के लिए 180 डिग्री पर रखकर बेक कर लें।
- 35 मिनट के बाद केक टिन को ओवन से बाहर निकालें और केक को कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें।
- किनारों को चारों तरफ से स्क्रैच कर लें और एक प्लेट पर केक को निकाल ले।
- स्लाइस में काटें और परोसें।
See Recipe Video
Nutrition
Serving: 1g | Calories: 210kcal | Carbohydrates: 45g | Protein: 3g | Fat: 1g | Saturated Fat: 1g | Cholesterol: 1mg | Sodium: 35mg | Potassium: 33mg | Fiber: 1g | Sugar: 22g | Calcium: 12mg | Iron: 2mg
Tried this recipe?Mention @mintsrecipes or tag #mintsrecipes!
See Recipe In English
Leave a Reply