• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
Mints Recipes
  • Home
  • लंच एवं डिनर
    • आलू के व्यंजन
    • सब्जी
    • कढ़ी
    • चावल और पुलाव
    • दाल व्यंजन
    • रोटी और पराठा
  • मीठी रेसिपी
    • आइसक्रीम
    • आम के व्यंजन
    • कूकीज
    • केक व्यंजन
    • चॉकलेट रेसिपी
    • हलवा
  • साइड दिश
    • सलाद
    • सूप और सलाद
    • सॉस
  • प्रांतीय रेसिपी
    • Karnataka
    • Kerala
    • Konkan
    • South Indian Recipes
    • उत्तर भारतीय व्यंजन
    • गुजरती रेसिपी
    • गोवा के व्यंजन
    • चाइनिस रेसिपीज
    • पंजाबी रेसिपी
    • बंगला व्यंजन
    • राजस्थानी रेसिपी
    • मराठी खाना
  • नाश्ता
    • नाश्ता
    • पकोड़े
    • पास्ता रेसिपी
    • पिज़्ज़ा रेसिपी
    • बच्चों के वयनजन
    • ब्रेड के व्यंजन
    • शाम का नाश्ता
    • सैंडविच रेसिपी
You are here: Home / All Recipes / वेज मंचूरियन मसाला रेसिपी बनाने की विधि | Veg Manchurian Recipe In Hindi

वेज मंचूरियन मसाला रेसिपी बनाने की विधि | Veg Manchurian Recipe In Hindi

February 4, 2025

See Recipe In English

Jump to Recipe
Total Time: 55 minutes minutes

Veg Manchurian Recipe In Hindi:

वेज मंचूरियन रेसिपी या वेजिटेबल मंचूरियन एक इंडो-चाइनीज रेसिपी है, जो आजकल सभी युवाओं के बीच पसंदीदा है और सबसे लोकप्रिय इंडियन स्ट्रीट फूड है। लोगों को खाना पकाने की सही विधि नहीं आने के कारण, लोग घर पर खाना पकाने के बजाय बाजार से खरीदकर खाना ज्यादा पसंद करते हैं। आज मैं वेज मंचूरियन रेसिपी बताने जा रही हूँ, जो बहुत ही आसान है और इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। ये कोफ्ता से तैयार किया जाता है और अगर आप कोफ्ता बनाने की विधि जानते हैं तो यह बस कुछ मिनटों में तैयार हो जाएगा। इस रेसिपी को आप बनाये और अपना अनुभव हमें जरुर बताये |

और भी रेसिपी के लिए आप ये भी देख सकते हैं:

  • Kadhai paneer,
  • paneer makhni,
  • Paneer Butter Masala

Veg Manchurian

और भी रेसिपी देख सकते हैं:

  • Paneer capsicum dry
  • Palak paneer

मंचूरियन बनाने के लिए Do’s और Don’ts:(Do’s and Don’ts of Veg Manchurian Recipe)

Do’s (क्या करें):

  1. सब्जियों को बारीक काटें ताकि मंचूरियन बॉल्स को अच्छी बाइंडिंग मिले।
  2. बॉल्स के मिश्रण में पानी न डालें, नमक से निकलने वाले प्राकृतिक पानी का उपयोग करें।
  3. मंचूरियन बॉल्स को मध्यम गर्म तेल में ही तलें ताकि वे अंदर से अच्छी तरह पक जाएं।
  4. सॉस बनाते समय स्वाद को बैलेंस करें और नमक का ध्यान रखें क्योंकि सॉस में पहले से ही नमक होता है।
  5. सॉस के लिए कॉर्नफ्लोर स्लरी डालते समय लगातार चलाते रहें ताकि कोई गांठ न बने।
  6. मंचूरियन बॉल्स को सर्व करने से ठीक पहले सॉस में डालें ताकि वे सॉफ्ट न हो जाएं।
  7. परोसने से पहले स्प्रिंग अनियन के हरे भाग से गार्निश करना न भूलें।

Don’ts (क्या न करें):

  1. बॉल्स को एक बार में बहुत ज्यादा मात्रा में न तलें, इससे वे टूट सकते हैं।
  2. बहुत ज्यादा गर्म तेल में बॉल्स न तलें, वरना वे बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाएंगे और अंदर से कच्चे रह जाएंगे।
  3. ठंडे तेल में बॉल्स न डालें, इससे वे तेल सोख सकते हैं और टूट सकते हैं।
  4. मंचूरियन बॉल्स को लंबे समय तक सॉस में न रखें, इससे उनका टेक्सचर खराब हो जाएगा।
  5. सॉस में ज्यादा कॉर्नफ्लोर डालने से ग्रेवी बहुत गाढ़ी और गुठलीदार हो सकती है।
  6. सब्जियों का ज्यादा पानी न निचोड़ें, इससे मिश्रण ड्राई हो जाएगा और बॉल्स बनाने में दिक्कत होगी।
  7. बिना चखें मसालों और सॉस को ज्यादा मात्रा में न डालें।

चलिए देखते है मंचूरियन मसाला कैसे बनाते है:

Veg Manchurian

वेज मंचूरियन मसाला रेसिपी बनाने की विधि | Veg Manchurian Recipe In Hindi

वेज मंचूरियन मसाला रेसिपी - वेज मंचूरियन रेसिपी या वेजिटेबल मंचूरियन एक इंडो-चाइनीज रेसिपी है, जो आजकल सभी युवाओं के बीच पसंदीदा है और सबसे लोकप्रिय इंडियन स्ट्रीट फूड है।
No ratings yet
Print Pin Rate
Course: Lunch and Dinner Recipe
Cuisine: Chinese
Keyword: Chinese recipes, Dinner, Lunch
Language: hindi
Prep Time: 10 minutes minutes
Cook Time: 45 minutes minutes
Total Time: 55 minutes minutes
Servings: 6 People
Calories: 9kcal
Author: Reshu Drolia

Ingredients

सामग्री

  • मंचूरियन बॉल्स बनाने के लिए:
  • 1/4 कप पत्ता गोभी कटा हुआ
  • 1/4 कप फ्रेंच बीन्स बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप गाजर बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप फूलगोभी बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप प्याज़ के पतले-पतले टुकड़े
  • 1 छोटा चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच अदरक कसा हुआ
  • 3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 3 बड़े चम्मच मैदा
  • 1-1 1/2 चम्मच नमक
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च
  • तलने के लिए तेल

सॉस के लिए:

  • 1 छोटा चम्मच अदरक कसा हुआ
  • 1/2 टीस्पून सेलरी कटी हुई
  • 1 1/2 टी स्पून लहसुन बारीक कटा हुआ
  • 1-2 टुकड़े हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 1/2 चम्मच डार्क सोया सॉस
  • 2 बड़े चम्मच टोमेटो केचप
  • 1 चम्मच सिरका
  • 1 छोटा चम्मच रेड चिल्ली सॉस
  • 1-1 1/2 कप पानी
  • गार्निशिंग के लिए स्प्रिंग अनियन का हरा भाग
  • 1 1/2 चम्मच तेल
  • नमक स्वादअनुसार
  • 1 चम्मच काली मिर्च

कॉर्नफ्लोर पेस्ट बनाने के लिए:

  • 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर और 1/8 कप पानी

Instructions

अनुदेश

    मंचूरियन बॉल्स के लिए:

    • एक मिक्सिंग बाउल में सभी कटी हुई सब्जियाँ (पत्तागोभी, गाजर, फ्रेंच बीन्स, फूलगोभी, और प्याज), कसा हुआ अदरक, कटा हुआ लहसुन, नमक, काली मिर्च, मैदा और कॉर्नफ्लोर डाल कर इसे अच्छे से मिला दे।
      Veg Manchurian Masala
    • बांधने के लिए मैंने मैदा और कॉर्नफ्लोर का उपयोग किया है।
      Veg Manchurian Masala
    • इसमें पानी डालने की जरूरत नहीं है क्योंकि नमक की वजह से सब्जी के मिश्रण से पानी छोड़ देगा और आपको जैसा मिश्रण जाहिए वैसा मिल जाएगा।
    • अब वेज मिश्रण का छोटा सा हिस्सा लें, अपनी हथेलियों में दबाएं और रोल करें और छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। सभी बॉल्स को बनाने के लिए एक ही प्रक्रिया को दोहराएं।
      Veg Manchurian Masala
    • कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम धीमी आँच पर बॉल्स को बीच में पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। एक ही समय में बहुत सारे बॉल्स को ना तले । (अगर आप मंचूरियन को तेज़ आँच पर तलेंगें तो मंचूरियन बॉल्स बाहर से ब्राउन हो जाएँगे और अंदर से ये नहीं पकेगें और अगर तेल गर्म नहीं होगा तो मंचूरियन बॉल्स तेल से भीग जायेंगे और टूट जायेगा।)
      Veg Manchurian Masala
    • हमेशा मंचूरियन बॉल्स को मध्यम गर्म तेल में तलें इसमें लगभग 3-4 मिनट लगते हैं।
      Veg Manchurian Masala
    • इन्हें किचन पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल सोख ले। अलग रखें और सॉस बनाना शुरू करें।
      Veg Manchurian Masala

    सॉस बनाने के लिए:

    • कड़ाही में तेल गरम करें, जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें अदरक, लहसुन, कटी हुई सेलेरी डाले और कुछ सेकंड के लिए या हल्के भूरे होने तक भून ले।
      Veg Manchurian Masala
    • अब सोया सॉस, रेड चिली सॉस, टोमैटो केचप, नमक और काली मिर्च डालें। इसे अच्छे से मिला दे। क्योंकि सॉस में नमक होता है इसलिए आवश्यकतानुसार नमक डाल दे।
    • 1 या 1 1/4 कप पानी डालें और उबाल लें।
      Veg Manchurian Masala

    कॉर्नफ्लोर पेस्ट/स्लरी के लिए:

    • एक अलग बर्तन में कॉर्नफ्लोर ले और इसमें 1/8 कप पानी डालें और अच्छी तरह मिला ले जब तक कि कोई गांठ ना हो । कॉर्नफ्लोर स्लरी तैयार हैं |
    • जब मंचूरियन सॉस उबलने लगे तो कॉर्नफ्लोर स्लरी को डाले और गांठ से बचने के लिए इसे मिलाते रहें।
    • ग्रेवी के थोड़ा गाढ़ा होने तक पका ले। पूरी तरह से पकने में 3-4 मिनट का समय लगता है।
      Veg Manchurian Masala
    • मंचूरियन सॉस को सर्विंग बाउल में ट्रांसफर करें।
    • तले हुए मंचूरियन बॉल्स को सर्व करने से ठीक पहले डाल दे अन्यथा यह बहुत नरम हो जायेंगे।
      Veg Manchurian Masala
    • स्प्रिंग अनियन के हरे भाग के साथ गार्निश करें और गरमागर्म परोसें।
      Veg Manchurian
    • यह वेज फ्राइड राइस, वेज हक्का नूडल्स, सादा चावल, नान के साथ परोसा जाता है |
      Veg Manchurian

    See Recipe Video

    Nutrition

    Serving: 1g | Sodium: 117mg | Sugar: 1g | Fiber: 1g | Calories: 9kcal | Saturated Fat: 1g | Fat: 1g | Protein: 1g | Carbohydrates: 2g
    Tried this recipe?Mention @mintsrecipes or tag #mintsrecipes!

    वेज मंचूरियन (Veg Manchurian Recipe) बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें:

    1. सब्जियों की बाइंडिंग:
      • सब्जियों को बारीक काटें और मिश्रण में पानी न डालें। नमक से सब्जियों का प्राकृतिक पानी निकलेगा, जो बाइंडिंग के लिए पर्याप्त होगा।
    2. सही बॉल्स बनाना:
      • मंचूरियन बॉल्स को अच्छे से दबाकर बनाएं ताकि तलते समय वे टूटें नहीं।
    3. तलने का तापमान:
      • तेल को मध्यम गर्म रखें। बहुत गर्म तेल में बॉल्स बाहर से जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रह जाएंगे। ठंडे तेल में बॉल्स तेल सोख सकते हैं।
    4. सॉस का स्वाद:
      • सॉस में सोया सॉस, रेड चिली सॉस और टोमैटो केचप का बैलेंस रखें। स्वाद चखने के बाद ही अतिरिक्त नमक डालें क्योंकि सॉस में पहले से नमक होता है।
    5. कॉर्नफ्लोर स्लरी:
      • स्लरी डालते समय ग्रेवी को लगातार चलाते रहें ताकि कोई गांठ न बने।
    6. सर्विंग से पहले:
      • मंचूरियन बॉल्स को सॉस में सर्व करने से ठीक पहले डालें। ज्यादा समय तक सॉस में रखने से बॉल्स नरम हो जाएंगी।
    7. गार्निश:
      • परोसने से पहले स्प्रिंग अनियन के हरे भाग से गार्निश करें।
    8. सही संगत:
      • इसे गरमा-गरम फ्राइड राइस, हक्का नूडल्स, या सादा चावल के साथ परोसें।

    वेज मंचूरियन का संछिप्त इतिहास (Veg Manchurian Recipe):

    वेज मंचूरियन भारतीय-चाइनीज़ (Indo-Chinese) व्यंजनों का हिस्सा है, जो भारतीय मसालों और चाइनीज़ कुकिंग तकनीक का अनोखा संगम है। यह डिश भारत में 1970 के दशक में पॉपुलर हुई, जब चाइनीज़ व्यंजन भारतीय स्वाद के अनुसार बदले जाने लगे।

    इसका श्रेय तांगरा, कोलकाता में रहने वाले हक्का चीनी समुदाय को दिया जाता है, जिन्होंने भारतीय स्वाद को ध्यान में रखते हुए चाइनीज़ फूड में प्रयोग किया। “मंचूरियन” नाम चीन के मंचूरिया क्षेत्र से प्रेरित है, लेकिन यह पूरी तरह से एक भारतीय आविष्कार है।

    See Recipe In English

    Subscribe

    for your weekly recipe fix.

    Previous Post: « बर्गर बचे हुए चावल से बनाने की विधि | Burger With Leftover Rice In Hindi

    Reader Interactions

    Leave a Reply जवाब कैंसिल करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Recipe Rating




    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Primary Sidebar

    Welcome, Y’all!

    Reshu Drolia is a renowned food blogger hailing from Kolkata. With an impressive following of over 3.5 million on social media, she has captivated the hearts and taste buds of her followers with her culinary creations. Reshu's expertise and influence in the world of food blogging have made her a prominent figure in the industry. Let's dig deeper →

    • हिन्दी
      • English

    Feature Your Favorites

    Rajasthani Churma Laddoo on a white plate putted on a mat and a bowl full of churma with some almonds garnished on it |

    चूरमा लड्डू बनाने की विधि | Rajasthani Churma Laddu Recipe

    Meetha daliya on a white plate with lots of chopped cashew and almonds in it

    मीठा दलिया कैसे बनाये जानिए

    Footer

    Terms & Conditions

    Privacy Policy

    Refund Policy

    Mints Recipes is founded by Reshu Drolia Let's dig in →

    ©Copyright Mint's Recipes

    This website uses cookies
    We use cookies on our website to give you the most relevant experience by remembering your preferences and repeat visits. By clicking “Accept”, you consent to the use of ALL the cookies.
    Do not sell my personal information.
    SettingsAccept
    Privacy & Cookies Policy

    Privacy Overview

    This website uses cookies to improve your experience while you navigate through the website. Out of these cookies, the cookies that are categorized as necessary are stored on your browser as they are as essential for the working of basic functionalities of the website. We also use third-party cookies that help us analyze and understand how you use this website. These cookies will be stored in your browser only with your consent. You also have the option to opt-out of these cookies. But opting out of some of these cookies may have an effect on your browsing experience.
    Necessary
    Always Enabled
    Necessary cookies are absolutely essential for the website to function properly. This category only includes cookies that ensures basic functionalities and security features of the website. These cookies do not store any personal information.
    SAVE & ACCEPT
    • English
    • हिन्दी